
गिरीश गुप्ता गरियाबंद।जिला गरियाबंद मैनपुर ब्लाक शालेभाठा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्यारी बाई और उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। मोपेड सवार दम्पति को स्कार्पियों ने ठोकर मार दी। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए और देवभोग अस्पताल में दोनो की ईलाज के दौरान मौत हो गयी।
पुलिस ने स्कार्पियो वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार प्यारी बाई अपने पति जालंधर के साथ मोपेड पर सवार होकर धुरवागुड़ी में आयोजित विभागीय मीटिंग से लौट रही थी। इसी दौरान उनकी मोपेड विपरित दिशा से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एल एन 7462 से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो चालक स्वयं अपनी गाड़ी में बिठाकर दोनो को देवभोग लेकर पहुंचा जहां ईलाज के दौरान दोनो ने दम तोड़ दिया।
स्कार्पियो चालक दुर्योधन निषाद ने पुलिस को बताया कि दो बाइक सवार आजू बाजू बात करते जा रहे थे। जैसे ही उसकी गाड़ी ने उन्हें क्रॉस करने की कौशिश की तो जालंधर ने अपनी मोपेड गलत दिशा में मोड़ दी। जालंधर की मोपेड उनकी गाड़ी के बोनट से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गयी। मोपेड पर सवार जालंधर ओर उसकी पत्नी भी मोपेड से दूर जा गिरी। दोनो को गंभीर चोटें आई। चोंट लगने के बाद दोनो घायल हो गए। वह दोनो को अपनी गाड़ी में बिठाकर देवभोग अस्पताल लेकर आया। जहां उनकी मौत हो गयी।मामले में देवभोग पुलिस ने स्कार्पियो चालक के विरूद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।




