मध्यप्रदेश

नायब तहसीलदार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने मोबाइल लिया कब्जे में


मध्यप्रदेश के बुरहानपुर (Burhanpur) में पदस्थ नायब तहसीलदार श्रीकांत सरोलिया (Naib Tehsildar Shrikant Saroliya) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। वे दो दिन पहले इंदौर केे लिए इंदौर आए थे। उनके पास सुसाइड नोट (Suicide note) नहीं मिला है। श्रीकांत इंदौर के रामबाग में रहते थे और बीते आठ साल से वे मानसिक बीमारी (mental illness) का इलाज करा रहे थे। इंदौर में वे आकर रुके थे और डाक्टर से इलाज करा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सुबह उन्होंने घर के गलियारे में फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गए। रिश्तेदार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से पुलिस को किसी तरह का सुसाइट नोट नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने उनका मोबाइल भी जब्त किया है। परिजनों ने बताया कि वे बीमारी की वजह से काफी परेशान रहते थे और वेे बार-बार इलाज के लिए इंदौर आते थे।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button