सहेली ने की आत्महत्या, तो खुद भी दे दी जान, मामले की जांच जारी

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आए जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। यहां एक युवती ने अपनी सहेली की मौत से दुखी होकर जान दे दी। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में मातम का माहौल है। यह पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
बता दें कि इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि उसकी सहेली ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। दरअसल, दोनों सहेली में गहरी दोस्ती थी और कुछ ही दिनों पहले मृतिका शिवानी की सहेली ने विज्ञान नगर में सुसाइड कर लिया था।
इस घटना के बाद से शिवानी काफी सदमे में थी और अपनी सहेली की मौत से दुखी होकर 20 साल की शिवानी यादव ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिवार सहित आसपास के इलाके में भी मातम का माहौल छाया हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।




