
गिरीश गुप्ता – गरियाबंद के मैनपुर ब्लॉक में एक शिक्षक की करतूत ने शर्मसार कर दिया। यहां एक शिक्षक शिक्षा के मंदिर में ही आकर मुर्गा पकाते और फिर प्रधान पाठक के साथ शराब पार्टी करते पकड़ा गया है। इस दौरान बच्चे पढ़ाई की बात करते तो उन्हें पीटा जाता। ग्रामीणों को पता चला तो गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंच गए। रंगे हाथ पकड़े गए मास्टर जी नशे में इतना धुत मिले कि जमीन पर जा गिरे।
Read Also – छत्तीसगढ़ – थाने के अंदर रिश्वत लेते ASI और आरक्षक का वीडियो हुवा वायरल, एसपी ने किया लाइन अटैच
आदिवासी बहुल्य ढोर्रा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय और शिक्षक खिरसिंह नेताम रोज स्कूल तो पहुंचते, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की जगह शराब और मुर्गा पार्टी करते। बच्चों की बेवजह पिटाई की जाती। परेशान होकर बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। बात गांव में फैली तो उन्होंने स्कूल जाकर खुद देखना तय किया। इसके लिए सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर को भी अपने साथ ले लिया।
Read Also – टीवी एंकर ने की बेशर्मी की हद पार, बलात्कार दोषी से बात के दौरान पूछा कैसे किया? कहा – पुतला ले कर बताओ
ग्रामीणों ने वहां दोनों शिक्षकों को शराब और मुर्गा पार्टी करते पकड़ लिया। प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय तो ग्रामीणों और परिजनों से लड़ने पर आमादा हो गए। मीडिया पहुंची तो उसे भी कैमरा बंद करने की चेतावनी दे डाली। शिक्षक खिरसिंह नेताम तो इतना ज्यादा नशे में था कि अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे। ग्रामीणों को देख थोड़ा संभले और मैदान में खड़ी अपनी बाइक उठाने पहुंचे, लेकिन नशे की हालत में लहराते हुए वहीं जमीन पर जा गिरे।
Read Also – Viral video – गर्लफ्रैंड संग होटल में घुसने ही वाला था पति, पत्नी ने महिला की जमकर कर दी कुटाई
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों मास्टरों का यह शराब और मुर्गा पार्टी का खेल चला रहा था, लेकिन बिना कारण बच्चों की पिटाई ने इसे बिगाड़ दिया। प्रधान पाठक आने वाले हर बच्चे का कान पकड़ कर खींचते। इसके चलते बच्चे भी गुस्से में थे। वहीं एक दिन पहले फिर उनके साथ ऐसा हुआ तो परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंचे तब भी हेड मास्टर बाज नहीं आए। उन्होंने एक बच्चे का कान पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण और भड़क गए।



