देश विदेश

Viral video – गर्लफ्रैंड संग होटल में घुसने ही वाला था पति, पत्नी ने महिला की जमकर कर दी कुटाई

औरंगाबाद में एक महिला ने अपने पति को गर्लफ्रैंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है. इसमें महिला को एक होटल के बाहर पार्किंग में खड़ी कार की तरफ दौड़कर आते हुए देखा जा सकता है।

महिला जैसे ही कार के करीब पहुंची उसने भीतर बैठी महिला को पकड़कर तुरंत बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में महिला का चेहरा दुपट्टे से ढंका नजर आ रहा है जिसे शख्स की पत्नी हटाने की कोशिश करती नजर आती है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जोर-जोर से चिल्लाकर अपनी पति से पूछती है कि ये महिला कौन है? पति ने हालांकि पत्नी के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और अपनी ‘प्रेमिका’ को उसकी पकड़ से बचाने की कोशिश करने लगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर खूब शेयर किए जा रहे इस वीडियो में महिला के पति और उसकी प्रेमिका को होटल में घुसने से पहले कार के भीतर बैठे हुए देखा जा सकता है. पत्नी को शायद पहले ही उस पर शक था इसलिए गाड़ी से उसका पीछा किया और होटल के करीब जा पहुंची. पत्नी ने जैसे ही पति और उसकी प्रेमिका को होटल में दाखिल होते देखा तुरंत दौड़कर उसे रंगो हाथों दबोच लिया।

Related Articles

Back to top button