inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – मां बाप गए थे कमाने दूसरे राज्य बेटी हो गई 8 माह की गर्भवती, शादी का झांसा देकर आरोपी करता रहा दुष्कर्म

बालिग से गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल से अवैध सम्बन्ध बनाता रहा

बलरामपुर जिले में शादी का झांसा देकर एक साल तक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वही इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग 8 माह की गर्भवती हो गई।

दरअसल विजयनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम चुमरा निवासी पीड़ित नाबालिग से गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल से अवैध सम्बन्ध बनाता रहा और पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। वही इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के परिजन वापस घर लौटे।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग पीड़िता अपने भइया और भाभी के साथ घर पर रहती थी और उसके माता -पिता मजदूरी करने दूसरे राज्य गए हुए थे। माता पिता जब लौट के आये तब मामले का खुलासा हुवा उसके बाद नाबालिग को लेकर विजयनगर चौकी पहुँचे थे। बहरहाल पुलिस इस मामले के आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button