inh24छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में आज ताबड़तोड़ कोरोना के 1145 नए मामले, जानिए किन किन जिलों से

कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 1145 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। रायपुर से 364, रायगढ़ से 117, बिलासपुर से 104, राजनांदगावं से 85, दुर्ग से 72, दंतेवाड़ा से 70, बस्तर से 48, सरगुजा से 40, कांकेर से 38, सुकमा से 28, बीजापुर से 25, सूरजपुर से 24, बलौदाबाजार से 23, धमतरी से 20, महासमुंद से 17, नारायणपुर से 16, कोण्डागांव से 13, कबीरधाम से 11, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा व अन्य राज्य से 05-05, बालोद व कोरबा से 04-04, जशपुर से 02, बेमेतरा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरिया व बलरामपुर से 01-01 मरीज शामिल है | वही 308 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 12 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 9249 मरीज सक्रीय है ।

Related Articles

Back to top button