inh24छत्तीसगढ़

जशपुर – 5 वीं कक्षा में अध्य्यनरत छात्र को, विषैले साँप काटने से आधी रात को मौत पढ़िए पूरी खबर…

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना अंतर्गत अम्बाटोली गांव में अपने भाई बहनों के साथ सो रहे 5वीं में पढ़ने वाले एक छात्र को विषैले ने साँप ने काट दिया और उसकी मौत हो गई।मृतक छात्र का नाम रमन राम बताया जा रहा है, कि मृतक रमन राम पिता जयनन्दन राम पांचवीं का छात्र 8 वर्ष बुंदियाचट्टन में पढ़ता था। परिजनों ने बताया, कि बीती रात घर मे खाना खाकर जमीन में चटाई बिछाकर रमन अपनी मां और छोटी बहन के साथ सो गया था। इसी बीच रात में जब मृतक छात्र पूरी नींद में था तभी विषैले सांप ने उसे डँस लिया।

Read also – हाईकोर्ट में याचिका लगाने के बाद युवती को मिली न्याय, सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियक्ति प्रदान


बता दें की विष चढ़ते ही रमन के पेट मे दर्द शुरू हो गया और उसने अपने पिता को पेट मे दर्द होने की बात बताई और वह दूसरे कमरे में सो गया। सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो उन्होंने कमरे में सांप देखा। साँप देखते ही घरवालों ने सांप को मार डाला। तब तक उन्हें पता नहीं था कि मृतक को उसी सांप ने डँसा है। सांप को मारने के बाद जब घरवाले सो रहे रमन को जगाने गए और रमन लाख जगाने के बात भी सोता रहा तो घरवालों को यह समझते देर नहीं लगी कि उसे उसी सांप ने डँसा है ।उसे आनन फानन में अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । मामले की जांच कर रहे कुंनकुरी थाने के विवेचक मोहन बंजारे ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जाँच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button