
मुंबई. सबसे कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने वाला है। पिछले सीजन में शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान ने खुद कहा था कि बिग बॉस के साथ उनका रिश्ता अब प्रोफेशनल नहीं पर्सनल हो गया है। इस शो को सलमान खान पिछले 11 सालों से होस्ट कर रहे हैं।
वहीं, अब बिग बॉस और सलमान खान के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। लेकिन इस साल जैसे शो का मंच बदल रहा है, वहीं शो के होस्ट को बदलने की भी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस को ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज करने की अनाउसंमेंट की गई थी। इस ऐलान के बाद अब खबर आई है, कि शो को OTT पर सलमान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करेंगे।
मीडिया के मुताबिक करण जौहर ने इस शो को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जताई है। उन्होंने बताया ‘मेरी मां और मैं बिग बॉस के बहुत बड़े फैन हैं और एक दिन के लिए भी इसे मिस नहीं करते। व्यूअर के तौर पर यह मुझे अपने ढेर सारे ड्रामे से बहुत एंटरटेन करता है। दशकों से, मुझे शोज होस्ट करना पसंद है और अब बिग बॉस ओटीटी
Read also – शर्मशार: दिन दहाड़े हजारों की भीड़ में किया पानी के अंदर नाबालिग का बलात्कार
बिग बॉस ओटीटी में बहुत सारा सेंसेशन और ड्रामा होगा। मुझे आशा है कि मैं दर्शकों और दोस्तों की उम्मीद पर खरा उतर पाऊंगा। कंटेस्टेंट्स के साथ वीकेंड का वार मेरे अपने स्टाइल में मजेदार होगा। बस इंतजार करें।
करण जौहर बिग बॉस ओटीटी के पहले 6 हफ्तों को होस्ट करेंगे। इसका प्रीमियर 8 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म वूट पर होगा। डिजिटल रिलीज के बाद बिग बॉस 15 को उसके पुराने प्लेटफार्म यानी कलर्स चैनल पर लॉन्च किया जाएगा।




