inh24छत्तीसगढ़

बाइक ट्रक से टकराई पिता एवं पुत्र की मौके पर ही मौत बहु घायल

घटना 24 अगस्त रात करीब 9.बजे खरतोरा में बाईक सवार ने खड़ी गैस से भरी ट्रक को टक्कर मार दी है जिममें गाड़ी चला रहे युवक एवम उसके पिता की मौके में ही मौत हो गई। तो वही पीछे बैठी बहु गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल पलारी ब्लाक के ग्राम पंचायत ससहा का बताया जा रहा है। जो रायपुर से अपने पैतृक गांव अपने बेटे बहु के साथ अपने गांव जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक साधुराम 75,एवम पुत्र रामकुमार 35 की घटना स्थल में ही मौत हो गई वही बहु लक्ष्मी30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है।
साथ मे यह भी बात सामने आई है कि हादसे का कारण खरतोरा पुल खराब होने के नाम से बाइक का टायर फट गया जिससे बाइक सवार बाइक कंट्रोल नही कर पाया और सिधै खड़ी ट्रक से टकराने से स्पाट घटनास्थल पर ही का दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button