देश विदेश

अब से फ्लाइट में नही ले जा सकेंगे ये चीजें, जानिए नई गाइडलाइन किस किस चीजों पर लगा बैन

सुरक्षित उड़ान को देखते हुए एयरपोर्ट ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। ये खास बदलाव दुबई के फ्लाइट पैसेंजर के लिए हैं। आमतौर पर केबिन बैग में लोग मेडिकेशन जैसी जरूरत का सामान ले जा सकते हैं, खासतौर पर दवाईयां। लेकिन अब दुबई जा रही फ्लाइट में ऐसा संभव नहीं होगा। आप सभी तरह की दवाइयां नहीं ले जा सकते हैं। नए नियमों के अनुसार आपको अलाउड चीजों को ही ले जाना होगा।

कई बार अनजाने में लोग ऐसी चीजें अपने साथ ले जाते हैं, जिन्हें फ्लाइट में ले जाना कानूनन अपराध भी माना जा सकता है। दुबई फ्लाइट में चेक-इन सामान के साथ-केबिन बैगेज में क्या पैक कर सकते हैं और क्या नहीं। अगर आप यूएई यानी दुबई जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। आपको दुबई जाने के लिए यात्रा के दौरान कई तरह के नियमों का पालन करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे अपने बैग में किस तरह का सामान ले जा रहे हैं।

कोकीन, हेरोइन, खसखस और चक्कर का कारण बनने वाली नशीली दवाएं।

पान के पत्ते और कुछ जड़ी-बूटियां आदि भी नहीं ले जा सकते हैं।

हाथी दांत और गैंडे का सींग, जुएं के टूल्स, तीन लेयर वाला मछली पकड़ने का जाल और बहिष्कार किए गए देशों से आयात किए जाने वाले सामान को ले जाना भी अपराध माना जाएगा।।

प्रिंटेड मैटेरियल, ऑयल पेंटिंग, फोटोग्राफ, किताबें और पत्थर की मूर्तियां भी नहीं ले जा सकते हैं।

नकली करेंसी और घर का बना खाना, घर से बना हुआ नॉनवेज भी नहीं ले जाया जा सकता है।

यदि कोई यात्री प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाते हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button