दिल्ली

Viral video – लिफ्ट में फंसे बच्चे की हालत देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, चीखता चिल्लाता रहा मासूम


ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के निराला एस्पायर सोसाइटी में आठ साल का बच्चा एक लिफ्ट में फंस गया. बच्चा लिफ्ट में लगभग 10 मिनट तक फंसा रहा, हालांकि मासूम विवान के लिए ये 10 मिनट बेहद मुश्किल था. विवान साइकिल से लिफ्ट में चढ़ता है. तभी लिफ्ट आधे रास्ते में ही फंस जाती है।

वहीं लिफ्ट बंद होने से बच्चा घबरा जाता है और जोर-जोर से चिल्लाने लगता है. वह बार बार लिफ्ट के इमरजेंसी बटन को दबाता है. लिफ्ट चौथी और 5वी मंजिल के बीच में फंस गई थी. घटना के समय पर टावर में सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था. बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने सुरक्षाकर्मी को फोन किया।





Related Articles

Back to top button