
हरियाणा। ब्लैक फंगस के डर ने मेडिकल स्टोर के मालिक की ले ली जान। दरअसल हरियाणा के सोनीपत जिले में कोरोना और ब्लैग फंगस के डर से मॉडल टाउन के रहने वाले मेडिकल स्टोर मालिक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।
आपको बता दें कि मालगाड़ी के लोको पायलट की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया. इस दौरान मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया. उसमें लिखा था कि वह कोरोना व ब्लैक फंगस के डर से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।
साथ ही पुलिस को बरामद सुसाइड नोट में मेडिकल स्टोर मालिक ओम सिंह ने लिखा है कि मैं ओमसिंह मॉडल टाउन सोनीपत का रहने वाला हूं. पिछले करीब एक महीने से मेडिकल स्टोर में मुझे अंदर ही अंदर अजीब डर लग रहा है कि कोरोना व ब्लैक फंगस न हो जाए. मैंने यह बात घर वालों से कभी नहीं बताई और उनको सिंपल टेंशन ही बताता रहा. मैं इसी डर के कारण आत्महत्या कर रहा हूं. कृपया मेरे परिवार को किसी भी तरह से तंग न किया जाए. मेरा पूरा परिवार मुझे प्यार करता है।



