
रायगढ़ जिले में जंगली हाथी ने युवक को कुचल दिया, इस घटना में युवक की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के छाल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बेहरामार गांव के जंगल में हाथी ने राकेश राम राठिया (18) को कुचलकर मार डाला है।
Read Also – Big Breaking – रायपुर में ताबड़तोड़ 306 मामले, कोरोना संक्रमण चरम पर, छग में 856 मरीज, लोग बरत रहे है लापरवाही, भुगतना न पड़े नतीजा, जाने आंकड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश अपने दोस्त के साथ आज सुबह बेहरामार गांव के जंगल में महुआ फल एकत्र करने गया था। युवक जब जंगल में थे तब वहां एक जंगली हाथी ने उनपर हमला कर दिया।उन्होंने बताया कि हाथी के अचानक हमले के बाद राकेश का मित्र वहां से भाग गया लेकिन राकेश नहीं भाग पाया।
Read Also – पति पत्नी और वो मामले में जमकर बवाल, पति को प्रेमिका संग पत्नी ने पकड़ा रंगेहाथ इस हालत में फिर पत्नी ने की जमकर ठुकाई
वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में हाथी होने की जानकारी ग्रामीणों को दी भी थी लेकिन इसके बावजूद राकेश और उसका दोस्त जंगल में चले गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की चेतावनी दी गयी है।



