राशिफल - अध्यात्म

21 January 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष: संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज दूर की यात्रा हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार क लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ: परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन: समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति केा देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए।

कर्क: किसी बहन-भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सब की सहमति हो जाए तो कहीं ट्रासंफर का विचार बनाएं।

सिंह: कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या: विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला: अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक: मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें।

धनु: किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाइ से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलकि अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर: सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें।

कुंभ: लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-नियात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन: प्रगति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button