BycottKapilSharmaShow -कपिल शर्मा शो को Bycott करने हो रही डिमांड, जानें वजह – cgtop36.com

बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी यह फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार और विस्थापन पर आधारित है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का बहिष्कार हो गया है।
ट्विटर पर #BycottKapilSharmaShow ट्रेंड कर रहा है। यह ट्रेंड इस वजह से हो रहा है क्योंकि बीते दिनों कपिल शर्मा ने विवेक अग्निहोत्री से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का अपने शो में प्रमोशन करने से मना कर दिया था। जिसके बाद से उनके शो द कपिल शर्मा का ट्विटर पर बहिष्कार किया जा रहा है। Shant नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, ‘द कश्मीर फाइल्स भारतीय दर्शकों की एक भावना है। बजट और अन्य वजहों से इसका कपिल शर्मा के शो प्रमोशन नहीं किया गया।’
Anil Kapoor नाम के ट्विटर हैंडल ने कपिल शर्मा की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘हर भारतीय को इसे देखना बदं करना चाहिए।’ Priyanshu Pandey ने अपने ट्वीट में कपिल शर्मा के लिए लिखा, ‘मैं कपिल शर्मा से हैरान और निराश हूं। द कश्मीर फाइल्स को प्रमोट किए बिना वह खुद पर कैसे गर्व कर सकते हैं, #BycottKapilSharmaShow’ ABHISHEK VEER AHIR ने लिखा, ‘यह बिल्कुल अनफेयर इंसान है। थर्ड क्लास कॉमेडी मैन।




