15 March 2020- क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। लोगों में आपका प्रभाव रहेगा। कुछ कामों में आपको काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय-ठीक-ठाक रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।
वृष: आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने से पैसों की आवक होगी। नए जॉब या बिजनेस का ऑफर मिल सकता है। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। साथ काम करने वाले भी आपको मदद करेंगे। ख्याति मिलने के भी योग हैं।
मिथुन: आज का दिन अच्छा रहेगा। नए काम के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में तरक्की करेंगे। नौकरी में सफलता जरूर मिलेगी। आपको अपने दोस्तों और पुराने साथियों से कुछ मदद मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा।
कर्क: आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। किसी मनपसंद काम को करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। धन लाभ भी होगा।
सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। आपके फैसलों का फायदा आपको मिलेगा। आपकी छवि में भी सुधार हो सकता है।
कन्या: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। क्रोध पर काबू रखें। जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें।
तुला: आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आज आप अपने आय को बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आपको नए विचारों पर काम करना चाहिए। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
वृश्चिक: आज आपके अंदर आज गजब की फुर्ती रहेगी। आप हर काम को बड़ी जल्दी निपटा लेंगे। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
धनु: आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है।
मकर: अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। आज काम में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। जिससे आप सभी परेशानियां हल कर पाएंगे। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके लिए व्यवसायिक जीवन में उन्नति का मार्ग खुलेगा। नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। नए लोगों से मेल जोल बढ़ेगा।
मीन: आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। कुछ चीजों से आप तनावमुक्त हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। करियर या पर्सनल लाइफ में परेशानी जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें।



