inh24

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस हेतु हेल्पलाइन नंबर किया जारी

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सबसे बेहतर यही है कि इसके प्रभाव में आने से स्वयं को बचाया जाए, स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक रखें।

कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन भी जारी किया जा रहा है। इसे विभाग की वेबसाइट cghealth.nic.in पर प्रतिदिन देखा जा सकता है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 104 पर 24 घंटे जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा ईमेल आईडी cgepidemic@gmail.com पर ईमेल कर भी कोरोना वायरस के संबंध में अपडेट लिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button