inh24

ढिंचैक पूजा ने बनाया कोरोना वायरस पर गाना, सोशल मीडिया में जमकर हुवा वायरल

ढिंचैक पूजा ने ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से से रातोंरात सुर्खियों में आ गई थी. अब पूजा ने फिर से नया गाना लेकर दर्शकों के बीच आ गई हैं। पूजा ने यह गाना कोरोना वायरस के ऊपर बनाया है।

ढिंचैक पूजा के इस गाने का नाम ‘होगा ना कोरोना’ है. इस गाने को लोग सोशल मीडिया पर खूब देख रहे है। यूट्यूब पर इस गाने को 2 लाख 82 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैन्स भी इस गाने पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि ढिंचैक पूजा का गाना ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जिसके बाद वो इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं. टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग-बॉस में भी उनको बुलाया गया था. ढिंचैक पूजा ने बिग बॉस में भी गाना बनाया था जिसको ट्विटर पर काफी शेयर किया गया था. बिग बॉस में जाने के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी. ढिंचैक पूजा साल 2017 में बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आईं थी. इसके बाद पूजा कलर्स टीवी के ही शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में भी नजर आईं थी.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों में बंद हैं. बॉलीवुड सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के साथ अपने फैन्स से रू-ब-रू हो रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत के 18 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में कुल मिलाकर कोरोनावायरस के 169 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

जिसमें अब तक 144 भारतीय नागरिक हैं, जबकि 25 विदेशी नागरिक हैं। भारत में मिले इन 169 में से अब तक कोरोना वायरस के तीन मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी है, और 14 को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है, और एक मरीज़ माइग्रेट हो गया है, यानी इस वक्त देशभर में कोरोनावायरस के 151 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button