inh24मनोरंजन

धनाश्री वर्मा ने बादशाह के गाने ‘गेंदा फूल’ पर किया जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

मशहूर डांसर और इंडियन क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो वायरल होते हैं. उनका फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बादशाह के गाने ‘गेंदा फूल’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. धनाश्री वर्मा के इस वीडियो को फैन्स खूब देख रहे हैं।

धनाश्री वर्मा ने इस डांस वीडियो को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. वीडियो में डांस करते हुए धनाश्री का अंदाज और उनके डांस मूव भी देखने लायक हैं. उनके वीडियो को 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वैसे भी धनाश्री वर्मा अकसर अपने डांस और अंदाज को लेकर चर्चा में भी बनी रहती हैं. उन्होंने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होते हैं।

Related Articles

Back to top button