प्रदेश भर के किसान आज धान खरीदी की मांग को लेकर आज प्रदर्शन और चक्काजम कर रहें हैं। किसानों के इस प्रदर्शन में किसान सभा सहित 30 से ज्यादा संगठन शामिल हैं। प्रदेश में कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है और राष्ट्रिय राजमार्ग में चक्काजाम किया जा रहा है।
Read Also – DGP अवस्थी ने दी सख्त चेतावनी, अवैध शराब की बिक्री होने पर सीधे होगी निलंबन की कार्रवाई
इस सम्बन्ध में किसान नेताओं ने कहा कि राज्य में 30 से अधिक किसान संगठनों के सड़कों में उतरने के कारण राज्य के सभी राष्ट्रीय और राज्य मार्गों में आवागमन प्रभावित होगा। इसके अलावा गांवों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कें भी बाधित होंगी। जगह-जगह इन कानूनों की प्रतियां और सरकार के पुतले भी जलाए जाएंगे और कार्पोरेट भगाओ, खेती-किसानी बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए जाएंगे।
Read Also – सीएम बघेल ने ‘बढ़ौना’ करते पत्नी और बेटे की तस्वीर की साझा, जाने क्या है यह परंपरा
आपको बता दें कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर केंद्र सरकार कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के किसान चक्काजाम करेंगे। पंजाब, हरियाणा के किसान संगठनों के इस आह्वान के साथ जुड़ जाने से आंदोलनरत किसान संगठनों की संख्या बढ़कर 500 से अधिक हो गई है।
Read Also – रायपुर की युवती को 3 अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, गम्भीर हालत में भर्ती
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के घटक संगठनों के साथ ही दूसरे अन्य किसान संगठनों के इस आंदोलन में शामिल हो जाने से 30 से ज्यादा संगठन सड़कों पर होंगे। सभी संगठन मिलकर इस किसान आंदोलन के समर्थन में रायपुर के घड़ी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर दोपहर बाद तीन बजे एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।




