हरियाणा – रायपुर की 26 वर्षीय युवती को 3 अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। युवती को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने CCTV कैमरे से बाइक की पहचान कर ली है. पुलिस की 4 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहली नज़र में यह कार लूट का मामला लगता है।
Read Also – किडनैपिंग के कुछ घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपी, 6 साल का बच्चा सकुशल
मामला मंगलवार देर रात का है, युवती पूजा अपने सहकर्मी सागर मनचंदा के साथ सेक्टर-31 गुरुग्राम से डिनर कर लौट रही थी. सागर के निवास सेक्टर-40 के करीब पहुँचते ही 3 अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश ने जबरदस्ती कार को रुकवा बंदूक की नोक पर कांच को नीचे करवाया और पूजा को गोली मार दी. सागर ने घटना के तत्काल बाद इसकी सूचना पुलिस व पूजा के परिजनों को दी. और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
Read Also – जांजगीर – व्यापारी से 10 लाख की लूट मामले में मध्यप्रदेश से लुटेरे गिरफ्तार
सहकर्मी सागर ने पुलिस को बताया कि काफी अंधेरा होने की वजह से उसने बाइक का नम्बर नही देखा. घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-65 पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारी घटना स्थल जाकर अहम जानकारी व सबूत जुटा रहे है. ACP सोना ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है व आरोपीयो की तलाश जारी है।



