Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

कोरोना में गिरावट: छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिविटी दर में हुए काफी गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिविटी दर दो दिन में दो फिसदी घटी है। लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी परेशान करने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों में रोजाना 7 से 10 लोगों की मौत हुई है। बता दें सीएम बघेल ने कोविड से हो रही प्रत्येक मृत्यु के ऑडिट के निर्देश दिए हैं। कोरोना से हो रही मृत्यु पर सीएम भूपेश ने चिंता जताई है। भर्ती मरीज़ों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर इसकी निगरानी करेंगे। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 5649 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 5919 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 15 मरीजों की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रदेश में पॉजिटिव दर 10.78 प्रतिशत हो गई है। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 31,736 हो गई है।

Related Articles

Back to top button