inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गुरुघासी दास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी की लाइब्रेरी एवँ कम्प्यूटर खरीदी के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की

रायपुर, 17 दिसम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल न्यू राजेन्द्र नगर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां जैतखाम की आरती एवँ पूजा अर्चना की और बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर पंथी नर्तक दल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री राम पांचाल मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, यहाँ भगवान राम अपने तीनो भाइयों एवँ माता सीता के साथ विराजे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल गौ पूजन में भी शामिल हुए। उन्होंने गौ माता को माला पहना कर चारा खिलाया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुन्दर दास, कोटमीसोनार महामंडलेश्वर श्री सर्वेश्वर दास जी, रतनपुर महामंडलेश्वर श्री दिव्यकान्त दास जी एवँ मठ के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button