कोरबा जिले में नदी किनारे से कोयला निकालना २ मजदूरों को भारी पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार नदी के किनारे से कोयला निकालते समय रेत सरकने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई। मृतकों को रेत से बाहर निकाला गया।
घटना कोरबा शहर को दो हिस्सों में विभक्त करने वाली हसदेव नदी की है। इस हादसे में पुरानी बस्ती माझी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मीन मांझी और 22 वर्षीय शिवलाल माझी की मौत हो गई।
सुचना के मुताबिक बीती रात हसदेव नदी के छोर से कोयला खोदकर निकाल रहे थे तभी अचानक ऊपर से रेत सरकी और दोनों उसी के नीचे दब गए। सुबह दोनों की मौत की खबर आग की तरह फैल गई और मृतकों को रेत से बाहर निकाला गया। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।



