छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – हाईवा व स्कोर्पियो में भिंड़त, स्कोर्पियो चालक की मौत चार लोग घायल… – cgtop36.com

कांकेर। चारामा थाना अंतर्गत ग्राम झीपाटोला के पास सड़क हाईवा व स्कार्पियो वाहन में भिड़ंत होने से स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग घायल है जिनका उपचार जारी है।
read also – फिर बोल्ड हुई संजय कपूर की बेटी शनाया, इतनी छोटी सी ड्रेस पहन कैमरे में हुईं कैद…
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कोर्पियो वाहन CG 05 AB 2135 में लोग चारामा से लखनपुरी की ओर जा रहे थे कि तभी लखनपुरी की ओर से रेत से भरी हाईवा क्रमांक CG 07 BL 4718 चारामा की ओर जा रही थी तभी झीपाटोला पुलिया के पास यह सड़क हादसा हुआ जिसमें स्कोर्पियो चालक समीर सलाम 28 वर्ष बागडोंगरी की मौत हो गई। वहीं घायलों में कामेंद्र मंडावी, 24 वर्ष, उमेश कोमरे 25 वर्ष, मोहित 24 वर्ष, उमेश 28 वर्ष सभी बागडोंगरी निवासी है जिनका उपचार चारामा अस्पताल में जारी है।




