inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद में शराब के शौकीनों ने शराब दुकान कर्मचारियों पर लगाया ये गंभीर आरोप।

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सरकारी शराब दुकान में कर्मचारियों की मनमानी करने का मामला सामने आया है। दरअसल शराब दुकान में कर्मचारी निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर खुलेआम शराबो की बिक्री कर रहे है और मदिरा प्रेमियों के द्वारा बिल की मांग किए जाने पर कर्मचारी लड़ाई-झगड़े पर उतर रहे हैं।

बताया जा रहा है की यह मामला जिले के देवभोग और उरमाल क्षेत्र में संचालित शराब दुकान का है। मदिरा प्रेमियों द्वारा इसकीं एक से अधिक बार शिकायत करने के बावजूद कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। मैनेजर की मनमानी की वजह से कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं।

सूत्रों की मानें तो जो शराब पहले 120 रुपए में मिल रही थी, उस शराब को कर्मचारियों ने बिना बिल दिए 150 रुपए में बेच रहे है। 140 रुपए वाली शराब को 170 रुपए और 80 रुपए वाली शराब को 90 में बेचा जा रहा है। इस संबंध में एक्ससाइज अधिकारी पी.के. नेताम का कहना हैं कि मिली जानकारी के मुताबिक मामले की सत्यता की जांच की जा रही है उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button