छालीवुड के इतिहास में जिस गाने को सदा सदा के लिए याद किया जाता है वो गाना छंइहा भुंईया ला छोड़ छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ियों के लिए यादगार है। इस गाने ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के युवाओं के बिच धूम मचा दी है। अब इस गाने को राज्य 50 युवा कलाकारों ने अपने-अपने घर से ऑनलाइन गाकर नया प्रयोग किया है।
यहां क्लिक कर ट्विटर पर करें हमें फॉलो, जुडिए हमारे साथ, रहिये अपडेट
गौरतलब है कि प्रदेश में पहली बार इस तरह इतने ज्यादा कलाकारों ने एक साथ कोई गाना गाया है। इस गाने को री कंपोज़ करके यु एस मेलोडी स्टूडियो ने अपने यूट्यूब चैनल शेयर किया है जिस वीडियो को अब तक 3000 से ज्यादा लोग देख चुकें हैं। इस गाने को गाने वाले सभी कलाकार कमला देवी संगीत महाविद्यालय रायपुर के छात्र हैं।
छात्र योगराज साहू ने बताया कि कोरोना कोरोना संक्रमण के इस दौर में कॉलेज बंद है। ऐसे में कॉलेज के साथियों से फोन पर चर्चा कर किसान भाइयों, मजदूरों और धरती माता को समर्पित कुछ करने की युवाओं ने सोची फिर सभी ने मिलकर छंइहा भुंईया गीत को रि-कम्पोज कर वीडियो तैयार किया है। गौरतलब है कि इन 31 युवाओं ने पहले भी समूह में गाकर ऑनलाइन रिकार्ड किया था।
फेसबुक पर यहां क्लिक कर हमारे पेज से जुड़ें, ताजातरीन खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ पेज कोई लाइक कर
छंइहा भुंईया ला छोड़ गाने के लिए इन युवाओं ने घर से ही ऑनलाइन पार्टिसिपेट किया है। इन छात्र छात्राओं में शिवानी सोनन कोंडागांव से, आरती सिंह रायपुर से, हस्सान खान रायपुर से, उज्जवल ठाकुर रायपुर, योगराज साहू राजिम से, विवेक कुमार भिलाई से, कमल साहू रायपुर से, मौसमी पल भिलाई से एवं अन्य छात्रों ने भाग लिया है।




