inh24देश विदेश

देश में मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाने की हुई घटना, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर कहा क्या बंगाल बनाना चाहते हो

राजस्थान के करौली जिले में जमीन विवाद में एक पुजारी को जलाकर मार डाला गया है। जख्मी अवस्था में पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, किंतु उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बता दें कि राजस्थान के करौली जिले में भूमि विवाद में एक पुजारी पर पेट्रोल डालकर कुछ लोगों ने पुजारी को जलाने की कोशिश की,घटना में बुरी तरह से झुलसे पुजारी को इलाज के लिए अस्पताल में मौत हो गई है।मौत सबले पहले पुजारी ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उस पर हमला किया था और पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की थी। घटना मंदिर की जमीन के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पुजारी को आय के स्त्रोत के रूप में मंदिर के ट्रस्ट की ओर से 13 बीघा जमीन दी गई थी।

गौरतलब है कि पुजारी बाबू लाल वैष्णव अपनी जमीन के पास मीणा समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और जमीन को अपना बताया। विवाद होने पर यह मामला गांव के बुजुर्गों के पास पहुंचा, उन्होंने पुजारी के पक्ष में फैसला दिया। लेकिन दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने के मामले में पुजारी को जलाकर मार डाला। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस क्रूर अपराध को लेकर राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके सवाल किया है कि क्या आप राजस्थान को बंगाल बनाना चाहते हो।

घटना के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्विटर पर लिखा, “करौली में एक मंदिर के पुजारी को जिंदा जला देना राजस्थान की दुर्दशा का हाल बता रहा है. अशोक जी राजस्थान को बंगाल बनाना चाहते हो या राज्य जिहादियों को सौंप दिया है! या इसका भी ठीकरा अपने राजकुमार की तरह मोदी जी या योगी जी पर फोड़ोगे?! षड्यंत्रों से समय मिले तो काम भी कर लें!

Related Articles

Back to top button