inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,73,443 पर, जानिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की स्थिति

भारत में मंगलवार शाम तक 7515 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,73,443 पर पहुंच गया है। देश में मुंबई ने कोरोना संक्रमण के मामलों में चीन के वहां को पीछे छोड़ दिया है

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बिच मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या और तेजी से बढ़ी है। भारत में मंगलवार शाम तक 7515 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,73,443 पर पहुंच गया है। देश में मुंबई ने कोरोना संक्रमण के मामलों में चीन के वुहान को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के दो दिनों से लगातार दस हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे। 8 जून को 8444 संक्रमित आए हैं। इसके बाद मंगलवार को फिर से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं।

राज्यों की बात करें तो 9 जून को महाराष्ट्र में 2258, तमिलनाडु में 1685, गुजरात में 470, पश्चिमी बंगाल में 372, हरियाणा में 355 संक्रमित मिले हैं। देश में मंगलवार देर शाम तक 7515 मामले आ चुके हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ में कल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 14 नए मामले पाए गए थे जिसके बाद देर रात और 4 मरीजों की पुष्टि की गयी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 8 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई (रायपुर से 6 व मुंगेली से 2)। पूर्व में जिला रायपुर से मिले धनात्मक प्रकरणों में 4 रिपीट सैम्पल थे। इस प्रकार आज रायपुर में कुल 9 पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। प्रदेश में अब एक्टिव मरीज़ों की संख्या 863 है।

इससे ठीक पहले स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया था कि छत्तीसगढ़ में कल कुल 14 कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई। पाए गए मरीजों में रायपुर के साथ महासमुंद से 4, मुंगेली से 3, कवर्धा, रायगढ़, बालोद, राजनांदगाव से एक एक मरीज की पुष्टि हुई थी।

अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2 लाख 73 हजार 443 हो गई है। इनमें से 1 लाख 32 हजार 431 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,33,439 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं। देश में अभी तक 7558 मरीजों की मौत हुई है। भारत में आज 85 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button