inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

कोरोना के मामले देश में 2 लाख 65 हजार पार, जानिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में की ताजा स्थिति

देश में कल कोरोना वायरस लगातार बढ़ाते संक्रमण से थोड़ी रहत मिली है। कोरोना वायरस के मामलों में थोड़ी कमी आयी है। भारत में रविवार को रिकॉर्ड मामले सामने आये थे जिसके मुकाबले तक़रीबन 2400 मामले कम आए हैं। अब भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,65,928 हो गई है।

बता दें कि कोरोना वायरस के दो दिनों से लगातार दस हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों में छह दिन के बाद गिरावट आयी है। देश में 8 जून को 8444 संक्रमित आए हैं। वहीं 7 और 6 जून को 10 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल यहां रिकॉर्ड मामले दर्ज किये गए हैं। कल देर रात 37 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई (सरगुजा 10, मुंगेली 9,रायगढ़ 6, जांजगीर 5, बिलासपुर 4,सूरजपुर 2 व जशपुर 1)। 27 मरीज़ राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए।एक्टिव मरीज़ों की संख्या 858 है।

मिले आंकड़ों के मुताबिक 8 जून को महाराष्ट्र में 2554, तमिलनाडु में 1562, दिल्ली में 1007, गुजरात में 477, पश्चिमी बंगाल में 426, उत्तर प्रदेश में 411, हरियाणा में 406 और कर्नाटक में 308 मामले आए हैं। अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2 लाख 65 हजार 928 हो गई है। इनमें से 1 लाख 29 हजार 345 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

भारत में लगातार मरीज ठीक भी हो रहें हैं। अब तक देश में 1,29,095 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अभी तक 7473 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 266 मरीजों ने दम तोड़ा है।

Related Articles

Back to top button