inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

कल देश में रिकॉर्ड 21000 मामले, कुल 6 लाख 27 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, जानिए छग सहित राज्यों की स्थिति

कोरोना वायरस महामारी ने लोगो का जीना मुहाल कर रखा है। कल देश में कोरोना के ताबड़तोड़ 21000 से ज्यादा मामले आये जिसके बाद अब देश में 6,27,000 से ज्यादा मामला सामने आ चुके हैं वहीं देश में अब तक 3,79,202 ठीक भी हो चुके हैं। फ़िलहाल धनात्मक मामले 2,28,870 पहुंच गए हैं। देश में होने वाले मौत के आंकड़े 18225 तक पहुंच गया है।

आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में अब तक 21 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिनमें 19999 ठीक हो चुके हैं और 378 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा 6 लाख तक पहुंच गया था। पिछले 5 दिनों के अंदर ही भारत में आंकड़ा 5 से 6 लाख संक्रमित मरीजों पहुंच गई है।

आपको बता दें कि पिछले 2 जुलाई को महाराष्ट्र में 4878, तमिलनाडु में 3943, दिल्ली में 2199, गुजरात में 620, तेलंगाना में 945, उत्तर प्रदेश में 664, आंध्र प्रदेश में 704, पश्चिमी बंगाल में 652 नए मामले दर्ज किए गए थे छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल यहां भी 72 मामले दर्ज किए गए थे।

प्रदेश में अब तक 72 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिसमें रायपुर से 17, दंतेवाड़ा से 3, जगदलपुर से 10, सरगुजा से 4, बेमेतरा से 12 से मरीज शामिल है, इसके बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 637 हो गई है।

इसी के साथ देश में अभी तक कोरोना वायरस के 6,27,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। इनमें 2,28,870 मामले एक्टिव हैं और 3,79,202 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि 18225 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गयी है। बता दें कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 378 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button