inh24मनोरंजन

13 की उम्र में 43 साल के इनसे की थी सरोज खान ने शादी, फैंस दे रहे सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि, सुशांत की आत्महत्या पर बोलीं थी यह

मशहूर कोरियॉग्राफर सरोज खान का आज देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में आकस्मिक निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज रात 1.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई के चारकोप कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर फैन्स सरोज खान को याद कर रहे हैं. उनके अद्भुत करियर को सलाम कर रहे हैं और बॉलीवुड में उनके योगदान का सम्मान कर रहे हैं. हर कोई अपने ही अंदाज में सरोज खान को भावुक श्रद्धांजलि दे रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं। – लोग कह रहें हैं कि सरोज खान ने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के करियर में बड़ा योगदान दिया था. अब वो हमारे बीच नहीं हैं।

आपको बता दें कि सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया। पैसों की तंगी के कारण सरोज ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म नजराना थी, जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था।

सरोज खान ने 13 साल की उम्र में अपने पहले डांस मास्टर बी. सोहनलाल से शादी की थी, जो कि पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे। सरोज ने 43 साल के बी. सोहनलाल से करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। एक इंटरव्यू में सरोज ने बताया था कि मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबूल किया था। उस वक्त मुझसे कई लोगों ने पूछा कि मुझ पर कोई दबाव तो नहीं है लेकिन ऐसा नहीं था। मुझे इस्लाम धर्म से प्रेरणा मिलती है।

इससे पहले सरोज खान ने सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने एक कैप्शन के साथ सुशांत की एक तस्वीर शेयर की थी । उन्होंने लिखा था कि कैसे उन्हें कभी भी सुशांत के साथ काम करने के लिए नहीं मिला था लेकिन वह उनसे काफी बार मिली थीं। वह सोचती थी कि सुशांत ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया? सुशांत के इस कटोर कदम से उनके पिता और बहनों पर क्या असर पड़ा होगा । सरोज खान आगे लिखती हैं यह वह उनकी सभी फिल्मों में प्यार करती हैं, जिन भी फिल्मों में उन्हें काम करने का मौका मिला। सरोज खान ने लिखा था कि हम हमेशा सुशांत को प्यार करते रहेंगे आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।

https://www.instagram.com/p/CBazhptBaWV/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button