
सोनू केदार अम्बिकापुर – सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलकोटा मुख्य मार्ग NH43 में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ट्रैक्टर चालक खड़धोआ निवासी 32 वर्षीय रमेश बरगाह पिता धनीराम बरगाह के शरीर पर ट्रैक्टर वाहन पलटने से शरीर पर गंभीर चोंटे आने से प्राथमिक उपचार के बाद मृत्यु हो गई।
वहीं ट्रैक्टर वाहन पर सवार अन्य युवक चमरू राम को शरीर पर मामूली चोटें आयीं है जिससे उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शांतिपारा में कराया जा रहा है। मामलें की जानकारी देते हुए बतौली थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा ने बताया कि दोनों युवक ट्रैक्टर वाहन पर सवार होकर काफी तेज रफ्तार से अम्बिकापुर से अपने घर खड़धोआ के लिए वापसी कर रहें थे। उनकी ट्रैक्टर वाहन काफी तेज़ रफ़्तार में थी जो अनियंत्रित होकर पलट गई।
मौके पर ट्रैक्टर चालक रमेश बरगाह को शरीर पर गंभीर चोट आने से ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई तो वहीं दूसरा युवक चमरू राम मामूली चोटें आने से खतरें से बाहर है। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक युवक रमेश बरगाह के शव का पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है वहीं मामलें में मर्ग इंटिमेशन कायम करते हुए मामलें में अग्रिम जाँच की कार्यवाही की जा रहीं है।



