inh24छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर – जंगली भालू ने कर दिया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ग्रामीण, इलाज के लिए किया गया रिफर

सोनु केदार अम्बिकापुर – बिहारपुर वन परीक्षेत्र के गांव कोल्हुआ से लगे जंगल में लकड़ी बीनने के ग्रामीण पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गंभीर अवस्था में बिहारपुर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया है।

भालू के हमले से घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति के परिजन ने बताया कि हुबल पंडो बीते 10 मार्च को सुबह कोल्हुआ ग्राम से लगे जंगल गया हुआ था जहां उसका सामना जंगली भालू से हो गया। भालू को देख युवक सन्न रह गया और भालू हुबल पंडो पर हमला कर घायल कर दिया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर-शराब कर भालू को वहां से भगाया और घायल को उपचार हेतु बिहारपुर अस्पताल ले जाया गया इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार कर सूरजपुर अस्पताल भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार कर रेफर कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां घायल का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button