छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पुलिस ने दो नाबालिग सहित सात आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कि

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के सरकंडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकंडा पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे दो नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर में घूम घूम कर चोरी करने वाले शातिर चोर जो सुने मकान, दुकान और घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाते थे। इस गिरोह को पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। आप को बता दे कि पुलिस ने बताया कि 6 प्रकरण में दो नाबालिग सहित सात चोर गिरफ्तार किये गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोटरसाइकिल, 4 मोबाईल, सहित कुल कीमती 3,10,000 मशरूका भी जप्त किया गया।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ के इस जिले में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही दुकान खोलने की मिली अनुमति

रविवार की शाम सूचना मिली कि लिंगियाडीह में कुछ युवक चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सुधीर बेलदार निवासी लिंगियाडीह, विकास यादव निवासी अशोक नगर सरकंडा, उमाशंकर निषाद निवासी चांटीडीह, अरुण साहू निवासी चांटीडीह और देवकुमार नेताम निवासी बंधवापारा सरकंडा को हिरासत में ले लिया।

READ ALSO – कोविड मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकीय अमला बढ़ाया जाएगा स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देष

पुलिस की पूछताछ में युवक पुलिस को गुमराह करते रहे। बता दे कि कड़ाई से पूछताछ में युवकों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चोरी करना बताया। सुधीर ने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। वहीं विकास के साथ मिलकर अशोक नगर में पान दुकान में चोरी करना बताया। उमाशंकर और अस्र्ण के कब्जे से पुलिस ने गैस सिलिंडर, होम थिएटर और घरेलू सामान जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button