कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग नेमेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 181 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. जिसमे रायपुर से 61, दुर्ग से 19, रायगढ़ से 18, राजनांदगांव से 11, बलौदाबाजार से 10 कोंडागाँव व बीजापुर से 9, महासमुंद व जांजगीर से 8, बिलासपुर से 6, सरगुजा कोरिया-व कांकेर से 3, कोरबा से 2 और बालोद -मुंगेली-सूरजपुर -बस्तर व दंतेवाड़ा से 1-1 मरीज शामिल है. वहीँ 381 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. और आज रायपुर के तीन कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है. बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2559 है |




