बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की COVID-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. अमिताभ बच्चन अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. वे अब घर पर ही आराम करेंगे। इस बीच वे स्वस्थ होकर जलसा अपने घर पहुंच गए हैं।
अभिषेक ने बताया कि अभी वो खुद कोरोना पॉजिटिव हैं और अस्पताल में एडमिट हैं. उन्होंने कहा कि मैं भी कोरोना को हराकर जल्द घर लौटूंगा. आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर सभी फैंस का आभार जताया है.
नानावटी अस्पताल से घर पहुंचे अमिताभ बच्चन को देखने के लिए उनके फैंस भी घर के बाहर बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि पिछले कई सालों से हर रविवार को शाम को 6 बजे अमिताभ बच्चन लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए घर से बाहर आकर लोगों से मिलते हैं.
बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उन्होंने पिछले 4 महीनों से फैंस के अभिवादन को बंद किया हुआ है. आज रविवार का दिन है और आज ही अमिताभ बच्चन अस्पताल से लौटे हैं लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं।




