छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 16750 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 121555 हो गए हैं तो वहीं कुल 197 लोगों की मृत्यु हुई है।
आज 16750 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 15051 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 477339 है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1759, राजनांदगांव 1024, बालोद 412, बेमेतरा 389, कबीरधाम 394, रायपुर 3035, धमतरी 707, बलौदाबाजार 783, महासमुंद 479, गरियाबंद 314, बिलासपुर 1117, रायगढ़ 931, कोरबा 767, जांजगीर-चांपा 905, मुंगेली 407, जीपीएम 131, सरगुजा 585, कोरिया 261, सूरजपुर 306, बलरामपुर 561, जशपुर 495, बस्तर 185, कोंडागांव 141, दंतेवाड़ा 68, सुकमा 25, कांकेर 500, नारायणपुर 26, बीजापुर 40, अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।




