देश विदेश

कोर्ट में तारीख पर आई पति ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार – cgtop36.com


मैनपुरी में दीवानी कोर्ट में तारीख पर आई पति ने पत्नी को गोली मार दी। इससे कोर्ट गेट के बाहर फायरिंग से भगदड़ मच गई। घायल महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूरा मामला मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के तखरऊ का है। यहां की निवासी 32 वर्षीय रूबी मिश्रा की दो साल पहले रत्नेश के साथ शादी हुई थी। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीकठाक रहा, लेकिन छह महीने बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले रूबी को उसके पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से रूबी दिल्ली में अपनी बहन के घर पर रह रही है।

शनिवार को मैनपुरी दीवानी कोर्ट में मुकदमे की तारीख थी। रूबी दिल्ली से तारीख करने आई थी। वह दीवानी गेट पर पहुंची तभी बाइक पर आए पति ने रूबी पर दो गोलियां चला दीं, जिससे वह वहीं पर गिर गई। दीवानी गेट पर फायरिंग की आवाज सुनकर अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई। बाहर गेट पर महिला घायल अवस्था में गिर पड़ी। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

पति ने भीड़ के बीच छिपकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की नीयत से 315 बोर के तमंचे से फायर किया था।

घायल रूबी ने बताया कि पति रत्नेश ने गोली मार दी। तारीख पर आए थे। हमें घर से निकाल दिया था। दीवानी गेट के बाहर मुझे गोली मार दी। मेरे बच्चे छोटे–छोटे हैं। सीओ विजय पाल सिंह ने बताया कि कि दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनो तारीख पर आए थे। इनके दो बच्चे हैं। बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई थी। दीवानी के बाहर पति ने पत्नी को दो गोली मारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button