
पिछली बार की तरह ही इस बार भी ईद का त्यौहार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा, जिला प्रशासन ने इस संबंध में मौलवीयों की बैठक ली है और इस संबंध में लोगों को समझाइस भी दी गई है कि इस बार के बकरी ईद को भी पिछली बार की तरह मनाया जाए, एक बार में ज्यादा लोग मस्जिद में प्रवेश ना करें, व कोरोना गाइडलाइन का पालन भी सभी व्यक्तियों को करना अनिवार्य होगा, मामले में एडीएम एन आर साहू ने कहा कि बकरी ईद को लेकर हमारी मीटिंग हो चुकी है, एक बार में कम से कम लोग नमाज में शामिल होंगे, ज्यादा संख्या में लोगों के भीड़ की अनुमति नहीं होगी, पिछले साल ईद के त्यौहार में जो गाइडलाइन जारी की गई थी, उसी गाइडलाइन का पालन इस बार भी लोगों को करना होगा।



