inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शहर में हुई चोरी, घटना का प्रार्थी निकला मास्टरमाइंड

पिथौरा। दरसल घटना का प्रार्थी ही घटना का मास्टरमाइंड निकला, आरोपी से चोरी की गई रकम बरामद कर्ज में डूबे रहने व पैसों की लालच में रचा था घटनाक्रम, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश।

आपको बता दे की कल बसना थाना मे तुफैन खान पिता मो. अनिस उम्र 27 वर्ष सा. वार्ड नं. 05 अम्बेडकर वार्ड बसना महासमुन्द के द्वारा थाना बसना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.07.2021 को बसना निवासी सबिर भाई से दूसरे को देने के लिए 50, 100, 200, 500 रूपये के नोट का बंडल रकम कुल 7,94,000/- रूपये लाया था। रात को अपने घर कमरे के अलमारी में रखकर सो गया था कि सुबहः लगभग 06 बजे उठकर देखा तो अलमारी खुला था एवं घर का दरवाजा भी टुटा हुआ था उक्त नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड कर अन्दर घुस कर रात्रि में चोरी कर ले गया।

आपको बता दें कि बसना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल ,की मदद ली थी, पार्थी ने मनगढंत चोरी की कहानी बनाकर बसना थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया था , साइबर सेल व बसना पुलीस ने 24 घंटे मे ही मामले का खुलासा किया है पार्थी ने कर्ज से तंग आकर चोरी की कहानी गढ के पैसा आलमारी से रात को ही कीसी अन्य जगह मे छुपा दिया था ,,साइबर सेल व बसना पुलिस ने आसपास की सी सी टी फुटेज खगाल कर आरोपी को ढुढ निकाला, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ,

Related Articles

Back to top button