प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- जिले में आज एक साथ 6 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, एक साथ इतने मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 6 में से 5 मरीज गरियाबंद जिला मुख्यालय के हैं वहीं एक मरीज छुरा का बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने को बताया कि चार मरीज स्वास्थ्य विभाग के हैं।
इनमें एक महिला अधिकारी, एक वार्ड बॉय, स्टोर कीपर और टेक्नीशियन शामिल है, वही एक व्यक्ति कन्या शाला स्कूल के आसपास का निवासी बताया गया है, जबकि छठवां मरीज छुरा विकासखंड का है। स्वास्थ्य विभाग सभी को रायपुर रिफर करने की तैयारी में जुट गया है।



