सत्ता वापसी पर बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में भी कराएंगे जातीय जनगणना- “प्रियंका गांधी”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जातीय जनगणना को लेकर सियासी दांव चला है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रदेश में सत्ता वापसी पर कांग्रेस बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी। प्रियंका ने कहा, छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े पोस्ट पर एससी एसटी या पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। ऐसे में प्रदेश जातीय जनगणना क्यों नहीं होनी चाहिए।
प्रियंका ने बेरोजगारी और महंगाई के मुददे पर भाजपा और केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, ये धरती वीर स्वतंत्रता सेनानियों की है। गांधी जी का सपना हमने पूरा किया। गांव-गांव तक लोकतंत्र पहुंचा। लोकतंत्र की नींव पंचायतों में है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत कांकेर जिला पहुंचीं। कांकेर के गोविंदपुर स्थित हेलीपैड में विधायक शिशुपाल सोरी, सावित्री मंडावी, अनूप नाग सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद हैं।
read more- CG NEWS: रिहायशी इलाके में जंगली हांथी के घुस जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल….
इस दौरान प्रियंका गांधी जनरल गर्ल्स हास्टल की छात्राओं से मिलीं। हॉस्टल की छात्राएं बड़े उत्साह से गांधी से मिली। इस अवसर पर प्रियंका ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई। इससे पहले प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका कांकेर के लिए रवाना हो गईं। यहां वे नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।
दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद अपराह्न तीन बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि नगरीय निकायों और पंचायतों में प्रदेश में कांग्रेस का दबदबा है। नगर-निगमों और नगर पंचायतों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बढ़त बनाई है। चुनावी सभा के जरिए प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।




