inh24छत्तीसगढ़

डॉ रमन के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार, काली कमाई बंद होते ही दिल्ली में पूछ परख भी बंद

डॉ रमन सिंह 15 साल तक कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार के काली कमाई से आरएसएस और भाजपा का खर्चा चलाते रहे, काली कमाई बन्द होते ही रमन सिंह की आरएसएस और दिल्ली भाजपा में पूछ परख कम हुई

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 15 साल तक कमीशनखोरी एवं भ्रष्टाचार, घोटालेबाजी से अर्जित की गई काली कमाई से आरएसएस एवं भाजपा मुख्यालय का खर्चा उठाते थे। दिल्ली मुख्यालय में बनी भाजपा का सतखंडा महल एवं छत्तीसगढ़ का कुशाभाऊ ठाकरे परिसर का निर्माण भी छत्तीसगढ़ के खजाने को चोट पहुँचाकर किया गया है। रमन सिंह जैसे ही गद्दी से उतरे काली कमाई बन्द हुई वैसे ही रमन सिंह की आरएसएस एवं भाजपा में पूछ रख कम हुई। यहाँ तक लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के बैनर पोस्टर में उनकी तस्वीर लगाने से भी परहेज की गई। भाजपा के केंद्रीय कार्यक्रमो में मंच में भी स्थान नही दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन भाजपा सरकार ने 15 साल में घोटालों का काला इतिहास रचा है। जब भी घोटालों पर चर्चा होगी रमन भाजपा के काले कारनामे याद किये जायेंगे। 36 हजार करोड़ के नान घोटाला का पैसा किसको किसको जाता था नान डायरी में दर्ज है मैडम सीएम से लेकर ऐश्वर्या रेजीडेंसी तक का उल्लेख है। ससुर-दमाद ने मिलकर कैसे गरीबो के बेहतर ईलाज के लिए बनने वाले सर्वसुविधायुक्त डीकेएस में घोटाला किया।

धान घोटाला, बारदाना घोटाला, एक्सप्रेस-वे घोटाला, स्काईवॉक घोटाला, दवा खरीदी घोटाला, जूता चप्पल खरीदी घोटाला,बोरा खरीदी घोटाला, मोबाइल घोटाला, लैपटॉप घोटाला,स्कूल ड्रेस घोटाला,टेबल कुर्सी खरीदी घोटाला, साइकिल खरीदी घोटाला, कन्यादान विवाह योजना घोटाला, डामर घोटाला, सीमेंट घोटाला, आदिवासी के चना वितरण में घोटाला, सहित ऐसा कोई विभाग नहीं बचा था जहां रमन भाजपा की सरकार ने कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार नहीं किया हो। ऐसा कोई सगा बचा नहीं था जिसे रमन सिंह भाजपा की सरकार ने ठगा नहीं था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकारी शराब दुकान खोलने वाले रमन सिंह के सरकार के दौरान कैबिनेट की बैठक में शराब के कमीशन के1500 करोड़ की राशि किस खाते में जायेगा इस को लेकर तत्कालीन आबकारी मंत्री एवं एक अन्य मंत्री के झगड़े को पूरा छत्तीसगढ़ ने देखा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओ का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जेल में बंद शराब लुटेरे जिसको माननीय न्यायालय ने जमानत देने से इंकार कर दिया उसको छुड़ाने भाजपा सांसद विजय बघेल आंदोलन कर रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह धरना स्थल में जाकर आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के इस कृत्य से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को छत्तीसगढ़ के आमजनता, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं, व्यापारियों से कोई सरोकार नही है।

यह भी पढ़िए –

क्या आप मक्खी और छिपकली से है परेशान, तो अपनाएं ये तरीका

स्वास्थ्य का रखेगा ध्यान लहसुन मशरूम सूप, जानिए कैसे बनाये फटाफट

बचना है अगर कोरोना से तो करें इन चीजों प्रयोग जरूर, छू भी नही पायेगा कोरोना वायरस

क्या आप जानते हैं हरी मिर्च खाने के हैं अनगिनत फायदे, जानें यहां

पोस्ट ऑफिस की इन सेविंग स्कीम्स में करें निवेश तो घर बैठे मिलेगा ब्याज, जाने आपके फायदे का सौदा

क्या आधार कार्ड में आपके घर का पता है गलत या फिर गया है बदल तो ऐसे करें चुटकियों में अपडेट

Related Articles

Back to top button