inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – छत्तीसगढ़ के इस जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुये मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है।

Read Also – बड़ी खबर – कोरोना के चलते यहां सभी साप्ताहिक बाजार बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बता दें कि पूर्व में जिले में लॉक डाउन लगाए गए थे और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। पिछली बार की तरह हमने लॉक डाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया।

Read Also – कोरोना के बढ़ते संक्रमण में छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा लॉकडाउन, सिर्फ ये सेवाएं होंगी संचालित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। साथ ही पॉजिटिव आने पर चिकित्सक की सलाह पर कार्य करें। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने पर भी टेस्ट कराएं। पॉजिटिव मरीजों के आइसोलेशन का पूरा ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा है कि जिले के समक्ष यह कठिन परिस्थिति है। यदि इस समय पूरे संयम और दृढ़ता से इस परिस्थिति का मुकाबला किया तो निश्चय ही हम अपने परिवारजनों और प्रियजनों को इस विपदा से सुरक्षित रख सकेंगे।

आज सबसे ज्यादा पढ़े गए खबरों में से पढ़िए –

कोरोना के बढ़ते संक्रमण में छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा लॉकडाउन, सिर्फ ये सेवाएं होंगी संचालित
परिणीति चोपड़ा की टॉपलेस फ़ोटो इंटरनेट पर हुई वायरल, फैंस फ़ोटो देख हुवे दीवाने
अपहरण कर किया रेप फिर दो दोस्तों से भी करवाया गैंगरेप, हो गई गर्भवती तो भगाया, मोहित निकला माहिद
डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस हुई हमलावर, बोली वादाखिलाफ़ी तो BJP सरकार की फ़ितरत है
मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां ली गई हिरासत में, छापेमारी से अफरा तफरी
जशपुर के जंगलों में चारो तरफ सिर्फ आग ही आग, पर्यावरण हो रहा प्रदूषित
दो लुटेरी दुल्हनों ने बर्बाद कर दिया पूरा परिवार, सदमे से ससुर की मौत, लाखों के गहने जेवर लेकर हुवे फरार, दुल्हनों की खूबसूरती ने लगाया लाखों का चूना, जानें मामला
बांकी जलाशय में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा खुदकुशी करने की कोशिश, युवक की मौत, शादीशुदा और एक बच्चे की मां है महिला
बहन को भाई से हुआ प्यार, कर ली शादी, गुस्साए परिजनों ने दी अनोखी सजा
लॉकडाउन ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में भी लगेगा लॉकडाउन, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लेने का दिया अधिकार
छत्तीसगढ़ में बेकाबू हुआ कोरोना, आज कोरोना के 4617 नए मरीज, रायपुर से 1327, 25 लोगो की हुई मौत

Related Articles

Back to top button