लाइफस्टाइल

अगर आपको भी है रूखी या ऑयली त्वचा की समस्या तो जाने ये बाते..


Health Tips For Skin: हमारी चेहरे की स्किन बहुत ही सेंसिटव होती है। इस पर हम जो कुछ भी कहते है या अपने स्किन पर इस्तेमाल करते है उन सभी चीजों का किसी न किसी तरीके से असर होता है। हमारे सही तरीके से स्किन की केयर न करने की वजह से भी कई बार पिम्पल और छाइयो की समस्या उत्त्पन्न होती है। मगर इसके अलावा कुछ और भी कारण है जिनकी वजह से पिम्पलस होते है। जैसे स्किन का ज्यादा ऑयली होना या रुखा होना। अधिकतर लोगो को आयली और रूखी त्वचा की शिकायत होती है। आइये जानते है त्वचा के ऑयली होने का कारण ..

त्वचा ऑयली क्यों होती है ?

आयली त्वचा की समस्या तब आती है, जब अधिक मात्रा में शरीर में तेल का संचय हो जाता है। इसका कारण बदलता मौसम, कई तरह के कास्मेटिक का उपयोग, हार्मोन में बदलाव, तनाव और कुछ दवाओं के सेवन, खानपान में लापरवाही, सनबर्न और आनुवांशिक समेत समस्याएं हैं, जबकि रूखी त्वचा की समस्या आनुवांशिक, त्वचा का पतला होना, कास्मेटिक प्रोडक्ट के अधिक उपयोग समेत अन्य कारण हो सकते हैं। ऐसे में कुछ जरूरी देखभाल से समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

Read also – World TB Day 2023: टीबी होने की चेतावनी देते हैं ये 9 संकेत, न करें इन्हें नजरअंदाज …

ऑयली स्किन से बचने के उपाय

आयली स्कीन की समस्या होने पर चेहरे को दो से तीन बार पानी से धोएं। अधिक पानी पीएं और मसालेदार खानपान से बचें। फल, हरी सब्जियां आदि का अधिक सेवन करें। आयल फ्री संसक्रीम, फेस वाश, सैलिसिलिक एसिड फेस वाश का उपयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन की गोलियां भी ले सकते है।

त्वचा रूखी क्यों होती है ?

अमूमन त्वचा पर नैचुरल फैट की एक पतली सी परत होती है, जो त्वचा को कोमल बनाने के साथ ही इसमें नमी को भी बनाए रखती है। जब इस परत पर नमी की कमी हो जाती है तो हम इसे रुखी त्वचा कहते हैं। आमतौर पर हम जो भी अपनी स्किन पर इस्तेमाल करते हैं, उससे हमारी स्किन के नैचुरल ऑयल्स बने रहते हैं या निकल जाते हैं।

रूखी त्वचा से बचने के उपाय

वहीं रूखी त्वचा के लिए पानी अधिक पीना, हरी सब्जियां, फल जैसे नीबू, अमरूद, पपीता, तरबूज और अन्य मौसमी फलों का सेवन करें। शरीर में नारियल तेल का उपयोग बेहर होगा। इसके साथ ही विटामिन की गोलियां ले सकते हैं। अधिक समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह से क्रीम का इस्तेमाल करें। और जितना हो सके स्टेरायड युक्त क्रीम से बचें।



Related Articles

Back to top button