छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज के नव मनोनीत अध्यक्ष सोहन पोटाई का धमतरी आगमन, निकलेगी भव्य बाईक रैली

राजा साहू धमतरी – सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के नव मनोनीत प्रांताध्यक्ष माननीय सोहन पोटाई जी एवं प्रांतीय महासचिव नवल सिंह मंडावी,प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष बी एस रावटे,महिला प्रभाग की प्रांताध्यक्ष सविता राय एवं युवा प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते के दिनांक 21 मार्च 2021 को प्रथम धमतरी नगर आगमन हो रहा है।माननीय पोटाई जी 11:30 बजे अंबेडकर चौक में डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।

read also..छत्तीसगढ़ – यहां होती है कीचड़ में लोट लोट कर बारात का स्वागत, अनोखी है माझी समुदाय की परंपरा

इस दौरान समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। समाज द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में बाइक रैली निकाली जाएगी जो शहर के घड़ी चौक,सदर बाजार मार्ग होते हुए बिलाई माता मंदिर के पास गोंडवाना भवन पहुँचेगी। यहां सोहन पोटाई जी समाज को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात धमतरी से समाज के युवा प्रभाग द्वारा विशाल बाइक रैली के माध्यम से नगरी में आयोजित सभा के लिए रवाना होंगे।

read also..छत्तीसगढ़ – सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 इनामी नक्सली ढेर

सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के अध्यक्ष जीवराखन मरई द्वारा सामाजिक जनों से अपील किया गया है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button