inh24छत्तीसगढ़

सीएम बघेल आज दुर्ग और बेमेतरा दौरे पर, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग और बेमेतरा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM भूपेश बघेल पूर्वान्ह 11 बजे अपने भिलाई-3 स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11.05 बजे बाजार चौक (चन्दूलाल चन्द्राकर व्यावसायिक परिसर) भिलाई-3 पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्वर्गीय चन्दूलाल चन्द्राकर के पुण्य तिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read Also – सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मृत्यु होने पर मुख्यंमत्री ने गहरा दुःख जताया

CM भूपेश बघेल दोपहर 12.45 बजे भिलाई-3 पुलिस स्टेशन हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 1 बजे सीसीएम मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल कचान्दुर, जिला दुर्ग पहुंचेंगे और स्वर्गीय चन्दूलाल चन्द्राकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read Also –आम बजट निराशाजनक और लोगों के भविष्य को और अधिक असुरक्षित बनाने वाला – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे कचान्दुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 3 बजे बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ स्थित ग्राम नगधा पहुंचेंगे और वहां गिधवा-परसदा पक्षी महोत्सव में शामिल होंगे। CM बघेल शाम 4.35 बजे ग्राम नगधा से प्रस्थान कर शाम 5.05 बजे हेलीकाप्टर द्वारा भिलाई-3 पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button