inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ – 10 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर देर रात किये गए हैं। इनमें अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल व अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार समेत दस सीनियर आईएएस अधिकारियों को उनके पदों से हटाकर नई पोस्टिंग दी गई है। वहीं राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार देने और उनकी दिक्कतों को दूर करने का जिम्मा मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को दिया गया है। उन्हें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Read Also – युवक को बेदम पीटा फिर पेट्रोल डाल लगा दी आग, पत्नी साढ़ू और ससुर पर ही जलाने का आरोप, जानें मामला

इसके साथ ही साथ ही अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग अरविंद कुमार का तबादला कर अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग तथा आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पद पर तैनात किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा से अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग तथा मनोरंजन कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार हटाया लिया गया है और उन्हें अब अपर मुख्य सचिव ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रमुख सचिव ऊर्जा एम देवराज का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण निगम के पद पर तैनाती दी गई है।

Read Also – मिसाल – महिला SI की हो रही जमकर तारीफ़, लावारिश लाश को कंधें पर उठाकर दो किलोमीटर लाया और किया अंतिम संस्कार

अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल से वित्त विभाग छीनकर अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग, अपर मुख्य सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग दिया गया है। वहीं, एस राधा चौहान को अपर मुख्य सचिव वित्त आयुक्त व संस्थागत वित्त विभाग के साथ वाह्य सहायतित परियोजना विभाग व महिला कल्याण विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का प्रभार दिया गया है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आलोक कुमार द्वितीय को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ रजनीश दुबे को अपर मुख्य सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग व राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन के पद पर तैनाती दी गई है।

Read Also – किसान आंदोलन – अब किसान करेंगे चक्का जाम, सात जिलों में इंटरनेट ठप्प

प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग एवं नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग दीपक कुमार से प्रमुख सचिव नगरीय विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग तथा राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार तृतीय को मुख्यमंत्री के सचिव के अतिरिक्त व्यवसायिक शिक्षा विभाग एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनमें से कई अधिकारियों के कामकाज से खुश नहीं थे। बता दें कि पूर्व में संजीव मित्तल को योगी फटकार भी लगा चुके हैं। उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उर्जा सचिव अरविंद कुमार से काफी नाराज बताये जा रहे थे। उनका भी ट्रांसफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button